सोशल मीडिया अभियान से जुटे 1.01 लाख रुपये, दिवंगत मुकेश बैरवा के परिवार को मिली आर्थिक संबल

Jul 12, 2026 - 19:41
 0
सोशल मीडिया अभियान से जुटे 1.01 लाख रुपये, दिवंगत मुकेश बैरवा के परिवार को मिली आर्थिक संबल

सर्व समाज हेल्प टीम ने पत्नी को 35 हजार रुपये नकद सौंपे, दोनों बेटियों के नाम 35-35 हजार रुपये की एफडी कराने का लिया निर्णय

कठूमर (दिनेश लेखी) मानव सेवा और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए सर्व समाज हेल्प टीम कठूमर ने सोशल मीडिया के माध्यम से चलाए गए सहायता अभियान का सफल समापन करते हुए दिवंगत स्वर्गीय मुकेश बैरवा के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। रविवार को ग्राम जांगरू में आयोजित कार्यक्रम में टीम के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सहायता राशि परिवार को सौंपी गई।
संस्था के अध्यक्ष महेंद्र सिंह मसारी ने बताया कि दिवंगत मुकेश बैरवा के परिवार की सहायता के लिए सोशल मीडिया पर चलाए गए 81वें सहायता अभियान के माध्यम से समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। अभियान के तहत कुल 1 लाख 1 हजार 105 रुपये की राशि एकत्रित हुई, जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ परिवार के हित में उपयोग करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में संस्था की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सहायता राशि में से 35 हजार रुपये नगद दिवंगत की पत्नी गुलाब देवी को तत्काल घरेलू आवश्यकताओं एवं परिवार के भरण-पोषण के लिए प्रदान किए जाएं। इसके साथ ही दिवंगत की दोनों पुत्रियों कल्पना एवं मुस्कान के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उनके नाम 35-35 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराई जाएगी। संस्था ने कहा कि बेटियों की शिक्षा एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बैठक में संस्था की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, समाज के जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाने तथा सामाजिक सहयोग की भावना को और मजबूत करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर किशनलाल मास्टर, नरेन्द्र बैरवा, सुपरियाराम राठी बसेठ, सुरेशचंद बैरवा, प्रमोदयाल बैरवा, भजनलाल बैरवा, मुकेश मास्टर, रोहिताश बैरवा, उदलराम तथा चेतराम बैरवा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है