कुसुम गुप्ता को महिला अंतर्राष्ट्रीय खाद्य उद्योग उत्कृष्ट अवार्ड मिलने पर किया महिलाओं ने सम्मान
भरतपुर (विष्णु मित्तल) भुसावर की मूल निवासी कुसुम गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले हाल निवासी भरतपुर ने अपनी फर्म विशाल फूड्स इंडिया खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रमाणित, ने अपने उत्पाद अचार मुरब्बे चटनी शरबत शहद पापड़ मंगोड़ी आदि उत्पादों को मार्केट में उतार कर, अपनी लोकप्रियता एवं प्रसिद्ध होने की वजह से कुसुम गुप्ता को महिला अंतरराष्ट्रीय खाद्य उत्कृष्ट अवार्ड मिला, इससे भुसावर ही नहीं पूरे राजस्थान में लोगों ने खुशी मनाई, अग्रसेन जन सेवा समिति हीरादास इकाई की महिला मंडल ने मिलकर कुसुम गुप्ता के आवास पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया, अग्रसेन जन सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष भारत भूषण अग्रवाल, पूर्व महामंत्री पुरनचंद मित्तल, दिनेश गर्ग एवं महिला मंडल की मीरा अग्रवाल, ऊषा मित्तल, शालु गर्ग आदि उपस्थित रहे