कड़ी निगरानी में अध्यापक भर्ती परीक्षा शुरू बायोमैट्रिक और सीसीटीवी की निगरानी मे हुई परीक्षा
52 केंद्रों पर पहले दिन 14703 हजार परीक्षार्थीओ ने दी परीक्षा, 5 दिन रहेगी परीक्षा
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-प्रथम) एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) 17 से 20 जनवरी तक। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम 05:30 बजे तक दो पारियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहले दिन एक परी की परीक्षा प्रशासन की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा ने बताया कि भरतपुर जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 9 राजकीय और 43 निजी संस्थान शामिल हैं।
इन केंद्रों पर लगभग 55 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की देखरेख के लिए 52 केंद्राध्यक्ष और 19 पर्यवेक्षक नियुक्त ड्रेस कोड जारी किया. अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है, जिसमें सादे कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। धार्मिक प्रतीक (करधनी, कृपाण, पगड़ी आदि) पहन सकेंगे। लेकिन उनकी विशेष जांच की जाएगी।
परीक्षा की सुरक्षा और निर्बाध संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 17 उप-समन्वयक पुलिस सशस्त्र गार्ड के साथ प्रश्नपत्र और सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित किए गए हैं। 9 सतर्कता दल (प्रत्येक में 1 आरएएस, 1 आरपीएस, 1 गठित किए गए हैं। पहले दिन की परीक्षा में कुल भरतपुर जिले में14073 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी परीक्षा के दौरान गहन जांच करने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया और शांतिपूर्ण तरीके से पहले दिन परीक्षा संपन्न हुई