मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 6 फरवरी से, कथावाचक पण्डित हरिशंकर शुक्ल करायेंगे श्रीमद्भागवत कथा का रसपान
वैर भरतपुर.....लधुकाशी के नाम से विख्यात,श्री श्री १००८ श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली एवं साहित्य शिरोमणि डॉ.रागेय राघव जी की साधना स्थली लधु काशी कस्बा वैर स्थित श्री दामोदर जी महाराज की असीम अनुकम्पा से श्री गणेश जी एवं भगवान श्री परशुराम जी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा तथा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 6 फरवरी 2026 शुक्रवार से मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। श्रीमद्भागवत सप्ताह का रसपान पं. श्री हरिशंकर शुक्ल जी अपने मुखारविंद से करवायेंगे। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष इन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के यजमान दिलीप शर्मा लखनपुर वालों को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्रीमद्भागवत कथा का समय दोपहर 12 बजे से सायं 5.00 बजे तक रहेगा।
श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम 6 फरवरी 2026 शुक्रवार नगर परिक्रमा कलश यात्रा प्रातः 8.00 बजे से श्री दामोदर जी महाराज मन्दिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्वा के प्रमुख विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी।7 फरवरी 2026 शनिवार श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ दोपहर 12.00 बजे। 8 फरवरी 2026 रविवार श्री कर्दम देवहुति संवाद, श्री कपिल गीता। 9 फरवरी 2026 सोमवार समुद्र मंथन।10 फरवरी 2026 मंगलवार श्री कृष्ण जन्मोत्सव। 11 फरवरी 2026 बुधवार श्री कृष्ण लीला, रासलीला, श्री गणेश जी एवं श्री भगवान परशुराम जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।12 फरवरी 2026 गुरुवार श्री कृष्ण- रुक्मिणी विवाह।13 फरवरी 2026 शुक्रवार श्री सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, श्री शुकदेव विदाई, कथा विश्राम।14 फरवरी 2026 शनिवार पूर्णाहुति एवं खुला भंण्डारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ब्राह्मण समाज के पुरुषों के अलावा महिलाएं भी खासी उत्साहित हैं अलका शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के समस्त घरों में जाकर महिलाओं को पीले चावल देकर कलश यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही ब्राह्मण समाज अध्यक्ष इन्द्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने भी प्रत्येक ब्राह्मण समाज के घर -घर जाकर पीले चावल देकर तथा पम्पलेट बांटकर कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कर सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।