भरतपुर जिला व्यापार महासंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए संजीव गुप्ता
हलैना (विष्णु मित्तल) भरतपुर जिला व्यापार महासंघ संस्था के अध्यक्ष पद का चुनाव निर्वाचन अधिकारी नवरत्न गर्ग एडवोकेट की देखरेख में हुआ अध्यक्ष पद का मुकाबला संजीव गुप्ता एवं भगवान दास बंसल के मध्य रहा, जिसमें संजीव गुप्ता को 158 तथा भगवान दास को 66 मत प्राप्त हुए जबकि दो मत रद्द हो गए। निर्वाचन अधिकारी नवरत्न गर्ग एडवोकेट ने बताया कि भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ और महासंघ की मतदाता सूची में कुल 237 मतदाता थे,जिनमें से कुल 226 मतदाताओं ने मत डाले। संजीव गुप्ता 158 मत व भगवान दास ने 66 मत प्राप्त किया। जबकि दो मत रद्द हो गए। परिणाम में संजीव गुप्ता को विजयी घोषित कर उन्हें पद की शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र सोपा गया। इस अवसर पर भरतपुर - डीग जिले के शहरी व् ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यापार इकाइयों ने भव्य स्वागत किया। चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी नवरत्न गर्ग के अलावा सहायक निर्वाचन अधिकारी विष्णु दत्त मुकेश सिंघल प्रदीप कुमार अंबेश गोयल निर्भय सिंघल इशांत सिंगल कपिल बंसल दिलीप कुमार विजय सिंगला आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विजय मित्तल पत्थर वाले, मुकेश सिंघल राकेश मित्तल नरेंद्र सिंघल राजेंद्र गोयल सेवर वाले आदि ने निर्वाचित संजीव गुप्ता का स्वागत किया और उनके समर्थकों ने साफा फूल माला चांदी का मुकद्दर भी पहन कर उनका सम्मान किया