शहरी सेवा शिविर-2026, बीडीए द्वारा अनुमोदित योजनाओं अथवा कॉलोनियों की जनसमस्याओं के होंगे निराकरण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने, जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिये भरतपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर 2026 अभियान संचालित किया जा रहा है। भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित योजनाओं अथवा कॉलोनियों की जनसमस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न कार्य किए जाएगें।
आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया ने बताया कि समस्त कार्याे हेतु भरतपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय प्रांगण में 12 जून से 15 जुलाई तक प्रातः 9.30 से सांय 6 बजे तक तिथिवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के दौरान सीसी, डामर सड़क मरम्मत व पेच वर्क के कार्य, शहर के प्रमुख चौराहों, डिवाईडरों, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव एवं सौदर्यीकरण, नालियों की मरम्म्त, फेरोकवर की मरम्मत, ओ.एफ.सी-मोबाईल टावर एन.ओ.सी., ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र आदि कार्य सम्पादित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, उप विभाजन-पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, खांचाभूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों के निस्तारण, लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड पट्टे जारी करने का कार्य तथा राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों द्वारा निर्धारित अन्य कार्य भी शिविरों में किये जायेंगे।
शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम-
उन्होने बताया कि 12 एवं 30 जून को ओमजी सिटी, बौद्ध विहार, शेर सिंह नगर (सर्कुलर रोड), शेर सिंह नगर (इन्द्रा नगर), तिलक नगर फेज-8, जसवंत नगर हीरादास का नगला, जसवंत नगर फेज-10, सेवर कलां खसरा नं0 1829, सुजान वाटिका, खसरा नम्बर 837 से 838 चक नम्बर 02 नुमाईष रोड़, एस पी जैड योजना, 15 जून एवं 1 जुलाई को बिग्रेडियर घासीराम नगर, कृष्ण वाटिका, कृष्ण वाटिका फेज-2, बृज नगर नोर्थ जोन फेज-2, बृज नगर फेज-7, खसरा नम्बर 2756, 2760 (पुष्पवाटिका कॉलोनी के पास), 16 जून एवं 2 जुलाई को राधिका विहार, माहेष्वरी नगर,, यष विहार, कृष्णा विहार, विमल कुंज, मारूति नन्दन वाटिका फेज-1 के लिये शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 18 जून एवं 3 जुलाई को बापू नगर ईदगाह कॉलौनी फेज-2, 3 आनन्द नगर अनोखी होटल के पास, आनन्द नगर फेज-4, राधा नगर फेज-3, सुभाष नगर फेज- 10, 11, 12, गोरखधाम शम्भू वाले हनुमान जी के पास सुभाष नगर, विष्णु नगर, जगन्नाथपुरी फेज-3, 4, 5 सैक्टर 14 के लिये। इसी प्रकार 19 जून एवं 6 जुलाई को ज्योति नगर पार्ट प्लान, देव विहार, तेज सिंह नगर, प्रिन्स नगर फेज-3, प्रीति विहार, स्वर्ण जयन्ती नगर, बिल्डिंग मैटेरियल योजना के लिये, 22 जून एवं 7 जुलाई को सूर्या सिटी, कमल विला, विजय नगर सारस, न्यू पुष्पवाटिका पार्ट प्लान फेज-2, मोहन विहार, हरिकुंज फेज-1, 2, 3 ट्रांसपोर्ट नगर के लिये शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 23 जून एवं 8 जुलाई को सैक्टर 3, रंजीत नगर खसरा नं0 3541, रंजीत नगर एफसीआई गोदाम खसरा नम्बर 354, गोविन्द निवास, कृष्णा विहार नई मण्डी, कैनाल कॉलोनी, एस.टी.सी. स्कूल के पास खसरा नम्बर 1213, 1256 चक नम्बर 02 तक के लिये, 24 जून एवं 9 जुलाई को रूद्र नगर, एल.बी. शास्त्री नगर फेज-1, 2, गणेश नगर फेज-1, 2, 3, 4 के लिये शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 25 जून एवं 10 जुलाई को एस.पी.जैड, स्कीम नम्बर-13, गोकुलधाम, हर्ष विहार फेज-1, विश्व सूर्या सिटी, पुराना प्रशासन भवन, कुम्हेर गेट व्यावसायिक योजना के लिये, 29 जून एवं 13 जुलाई को अनाह चामुण्डा माता मन्दिर, राधा नगर, राजेन्द्र सूरी नगर,, पदम विहार फेज-2, रघुनाथपुरी, रघुनाथपुरी ब्लॉक बी, शास्त्री नगर खसरा नम्बर 1110, 1111 एसपीएम नगर के लिये शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 14 व 15 जुलाई को समस्त कॉलोनी के शेष आवेदक एवं प्राधिकरण क्षेत्राधिकार का शेष समस्त क्षेत्र के लिये शिविर लगाये जायेंगे।


