बिल जमा नहीं कराने वालों के विद्युत विभाग ने कनेक्शन काटे और ट्रांसफार्मर उतारे।

Feb 26, 2026 - 19:35
 0
बिल जमा नहीं कराने वालों के विद्युत विभाग ने कनेक्शन काटे और ट्रांसफार्मर उतारे।

अलवर जिले के रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकाया वसूली को लेकर सख्ती दिखाते हुए अनेक गांवों में  बिल जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लगभग 15 से अधिक घरेलू कनेक्शन काटे और तीन जगह से ट्रांसफार्मर तक उतार दिए। विद्युत विभाग की कार्यवाही देख लोगों में हड़कंप मच गया। और अनेक उपभोक्ता आनन फानन में मौके पर ही बिल जमा करा होने वाली कार्यवाही से बचते नजर आए 

सहायक अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा सहायता अभियंता के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता और एपीटीपीएस थाना अधिकारी ज्ञानी सिंह व क्षेत्र के फीडर इंचार्जों को साथ ले एक हजार रुपए से अधिक के बकाया वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की है। जिसके अंतर्गत आज मुबारिक पुर, नीकच, बूजाका, मेघाबास, हाजीपुर, शेरपुर, कोटा दोहली आदि गांवों में कार्यवाही करते हुए एक हजार रुपए से अधिक की बकाया राशि वालों के 15 से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे और मीटर तक उतार लिए। इसके अलावा तीन जगहों से सिंगल फेज ट्रांसफार्मर तक उतार लिए जिससे कि उपभोक्ता कनेक्शन कट जाने के बाद सीधे जंपर डाल कर चोरी ना कर सके।
हमारी उपभोक्ताओं से अपील है कि उपभोक्ता अपना विद्युत बिल समय पर जमा करावें जिससे उन्हें किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
अन्यथा कनेक्शन कट जाने के बाद फिर से कनेक्शन चालू कराने पर पिछला बकाया बिल के अलावा पेनल्टी और लगभग 1650 रु कनेक्शन चालू करने और नया मीटर लगाए जाने के वसूल किए जाएंगे।
आज की कार्यवाही के दौरान विद्युत थाना अधिकारी ज्ञानी सिंह,कनिष्ठ अभियंता सोनू शर्मा, लक्ष्मी मीना,गौरव मोंगिया और फीडर इंचार्ज बाबूलाल शर्मा, प्रेमपाल, रोहतास, जयसिंह बंसल, मनोज, रामेश्वर टीम में शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है