सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन-जागरूकता सबंधी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार ब्लॉक राजगढ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजस्थान ग्रामीण विकास एवं उत्थान समिति के तत्वावधान में सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।इस पर सभी नागरिकों ने लाभ उठाने के साथ अमलीजामा पहनाने की बात दोहराई।
महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाईजर अभिलाषा ने बताया कि इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,उड़ान योजना,राजस्थान मरु उडान योजना,शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य,व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण, कन्या भ्रूण हत्या ,शिशु लिंगानुपात में सुधार ,बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन,बालिका सुरक्षा ,पोषण को सुनिश्चित करना,महिला उत्पीड़न को रोकने हेतुवन स्टॉप सेंटर एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की जानकारी प्रदान करना और बाल विवाह घूंघट प्रथा को रोटी दूर करने की जानकारी प्रदान की गई।


