पीपलमैन फाउंडेशन ने किया 'डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मैमोरियल समाज रत्न सम्मान' हेतु प्रतिभाओं का नामांकन

Apr 11, 2026 - 18:34
 0
पीपलमैन फाउंडेशन ने किया 'डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मैमोरियल समाज रत्न सम्मान' हेतु प्रतिभाओं का नामांकन

नई दिल्ली (आरबी मीणा) पीपलमैन फाउंडेशन द्वारा भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की स्मृति में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'समाज रत्न सम्मान' हेतु देश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को नामांकित किया गया है। यह सम्मान उन विभूतियों को दिया जा रहा है जिन्होंने शिक्षा, पर्यावरण, समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है।

सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियाँ: फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने नामांकित नामों की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष निम्नलिखित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा:

  • डॉ. जगदीश चौधरी (हरियाणा): प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं निदेशक, बालाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस।

  •  राम भरोस मीणा (राजस्थान): प्रख्यात पर्यावरणविद एवं प्रमुख, एल.पी.एस. विकास संस्थान।

  • डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल (उत्तराखंड): सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रवक्ता, उत्तरकाशी।

  • संजीव कुमार यादव (उत्तर प्रदेश): ख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष, श्री बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव समिति, मैनपुरी।

  • अभय सिन्हा (दिल्ली): महासचिव, लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र एवं विचारक।

  • डॉ. संजय राणा (बागपत): लेखक, पर्यावरणविद एवं निदेशक, 'एस्रो' (ESRO)।

डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि इन सभी चयनित हस्तियों को आगामी महीनों में दिल्ली में आयोजित होने वाले एक विशेष गरिमामय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि फाउंडेशन प्रतिवर्ष समाज के असली नायकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के सम्मान समारोह आयोजित करता रहा है। पिछले वर्ष भी संस्था द्वारा 'बाबा आमटे मैमोरियल अवार्ड' का सफल आयोजन किया गया था।

इन प्रतिभाओं के नामांकन पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नामांकित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................