शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रेस्टा ने सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Apr 11, 2026 - 18:35
 0
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रेस्टा ने सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) के बैनर तले शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश महासचिव मनोज धाभाई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) योगेश डागुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि शिक्षकों की डीपीसी में वरिष्ठता विलोपन की समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश को 17 जून के स्थान पर बढ़ाकर 30 जून तक करने की मांग की गई। संस्था प्रधान के अधिकृत अवकाश को पूर्व की भांति दो दिन करने तथा विवेकानंद मॉडल स्कूलों एवं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को पांच वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर उनके मूल विभाग में उचित स्थान पर प्रतिस्थापन देने की मांग भी रखी गई।
इसके अलावा शिक्षकों के हित में पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। रेस्टा पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित इन मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके और शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र राजोरिया ने बताया कि यदि सरकार द्वारा शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री राजकुमार रिजवानिया, राजेंद्र चौधरी, राजेश योगी, ब्लॉक अध्यक्ष दिलावर सिंह, गजानंद यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................