खेरली में हलेना-बड़ौदा मेव एमडीआर सड़क का शिलान्यास आज , गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम होंगे मुख्य अतिथि

Apr 11, 2026 - 18:37
 0
खेरली में हलेना-बड़ौदा मेव एमडीआर सड़क का शिलान्यास आज , गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम होंगे मुख्य अतिथि

खेरली (दिनेश लेखी) विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हलेना से बड़ौदा मेव एमडीआर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम खेडली बाईपास स्थित नंदलाल रिसोर्ट में संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के गृहमंत्री माननीय जवाहर सिंह बेढम शिरकत करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।
इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूर्ण होने से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के आयोजक कठूमर विधायक रमेश खींची ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को इस अवसर पर सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और इससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................