मेड़तिया सिलावट समाज ने किया हैदर अली का अभिनंदन, पदोन्नति पर जताई खुशी

May 4, 2026 - 14:12
 0
मेड़तिया सिलावट समाज ने किया हैदर अली का अभिनंदन, पदोन्नति पर जताई खुशी

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थानी परंपरा, उत्साह और सामाजिक गौरव के साथ मकराना के मेड़तिया सिलावट समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूसरी में कार्यरत हैदर अली के वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

अब्दुल मजीद खिलजी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान हैदर अली और इकबाल भाई का राजस्थानी प्रतीक 'रंग-बिरंगी साफे' पहनाकर और फूलों की विशाल मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया और परिजनों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

 समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हैदर अली की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि राजकीय सेवा में ईमानदारी से कार्य करते हुए इस मुकाम तक पहुँचना समाज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। नवनियुक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैदर अली ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। भविष्य में भी मैं पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित और समाज सेवा के कार्यों में सदैव समर्पित रहूँगा।"

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से अब्दुल मजीद खिलजी, अब्दुल हमीद टांक, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, सैय्यद मोहम्मद आरिफ, शकील अहमद, गय्यूर अहमद बलखी, अब्दुल रशीद सोलंकी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सलीम, सैय्यद हबिबुर्रहमान, ज़ाकिर हुसैन खिलजी, मोहम्मद मोहसीन खिलजी, अब्दुल हमीद खिलजी, मोहम्मद अरफ़ान चौधरी सहित समाज के प्रबुद्धजन एवं मित्रगण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है