वैध शराब को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का आरोप

May 4, 2026 - 14:12
 0
वैध शराब को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का आरोप

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  खैरथल-तिजारा, जिले के दांतला गांव में रविवार को अवैध शराब की बिक्री को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने गांव के ही निवासी शौकीन पर अपने घर से अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाया है, जिससे लंबे समय से गांव का माहौल खराब हो रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम शराबखोरी और संदिग्ध गतिविधियों के कारण युवाओं पर गलत असर पड़ रहा था और गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य लोग आरोपी के घर पहुंचकर विरोध जताने लगे।
मौके पर ग्रामीणों को बड़ी संख्या में खाली देसी शराब के पव्वे पड़े मिले, साथ ही करीब पांच भरे हुए पव्वे मिलने का भी दावा किया गया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर शौकीन की मां और पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज की और कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्द कहने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलने के करीब 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर तुरंत रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव का माहौल और बिगड़ सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है