इंदौर के प्रसिद्ध समवशरण दिगम्बर जैन मंदिर तुकोगंज दिगम्बर जैन समाज के चुनाव हुए सम्पन्न; हसमुख जैन गांधी गौरव अध्यक्ष एवं सुमत लुहाड़िया अध्यक्ष बने
इंदौर (कमलेश जैन) स्थानीय समवशरण मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक साधारण सभा में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी हसमुख जैन 'गांधी गौरव' एवं सुमत लुहाड़िया को सर्वानुमति से नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रानी अशोक दोषी द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर संपूर्ण समाज की सहमति से किया गया।
इस महत्वपूर्ण वार्षिक साधारण सभा में दिगंबर जैन समाज के प्रबुद्ध नागरिक, सम्माननीय ट्रस्टीगण एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाज जन उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए नए नेतृत्व का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि समवशरण मंदिर परिसर जैन समाज का एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक केंद्र है। इस परिसर में:
-
श्राविकाश्रम: यहाँ अत्यंत प्राचीन श्राविकाश्रम संचालित है, जिसमें वर्तमान में 60 ब्रह्मचारी बहनें पूरी निष्ठा के साथ आत्म-साधना में लीन हैं।
-
विश्व की अनूठी प्रतिमा: मंदिर जी में विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि से निर्मित भगवान शांतिनाथ की अलौकिक प्रतिमा विराजमान है, जो श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का केंद्र है।
-
साधना स्थली: यह पवित्र परिसर प्रसिद्ध जैन विद्वान पं. रतनलाल जी शास्त्री की भी मुख्य साधना स्थली रहा है।
वर्तमान में ट्रस्ट के मुख्य अध्यक्ष पद का दायित्व श्रीमती पुष्पा प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल संभाल रही हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष द्वय हसमुख जैन 'गांधी गौरव' और सुमत लुहाड़िया ने समाज जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मंदिर जी की प्राचीन परंपराओं और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।


