अलवर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की महिला बैठक, MRP पर कानून बनाने की मांग
अलवर (राजस्थान) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की महिला प्रांत प्रमुख गीता सिंह ने अलवर में महिलाओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक में उपभोक्ता अधिकारों, बाजार में बढ़ती मनमानी कीमतों तथा MRP व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
गीता सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कई स्थानों पर उपभोक्ताओं से वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक राशि वसूली जाती है, जिससे आम जनता आर्थिक रूप से प्रभावित होती है। उन्होंने मांग की कि केंद्र एवं राज्य सरकारें MRP प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सख्त कानून लागू करें तथा उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दुकानों, मॉल और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कई बार उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान हेतु जागरूकता अभियान चलाने और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर MRP पर स्पष्ट और कड़े कानून बनाने की मांग उठाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कल्पना शर्मा,आरती बहुगुणा,मोना शर्मा,गीता देवी,वंदना जी,रेखा जी,विमला जांगिड़,गीता शर्मा, पूजा शर्मा,मोहिनी गुप्ता,उर्मिला शर्मा,माया देवी,पूनम सैनी,सुदेश संतरा देवी आदि महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


