बड़ोदरा के बाजवा में यज्ञ सेवा समिति का भव्य स्वागत; अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के नेतृत्व में पोस्टर का विमोचन
उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के झड़ाया ग्राम में आगामी 17 जून से आयोजित होने वाले ऐतिहासिक '108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ' के प्रचार-प्रसार हेतु यज्ञ सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों गुजरात के दौरे पर है। इस दौरे के अंतर्गत बड़ोदरा के बाजवा में स्थानीय राजस्थानी प्रवासियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।
- महंत सीताराम दास महाराज का सानिध्य और पोस्टर विमोचन:
बाजवा आगमन पर बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज एवं यज्ञ सेवा समिति के सदस्यों का प्रवासियों ने पूरे उत्साह के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के सानिध्य में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के साथ ही प्रवासियों को महायज्ञ में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया गया।
- राजस्थानी प्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस विशेष कार्यक्रम और स्वागत समारोह के दौरान बड़ोदरा में रह रहे प्रमुख राजस्थानी प्रवासी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्रीराम जांगीड़, भोलाराम जांगिड़, पूरणमल जांगिड़, भगजी जांगिड़, मुकेश जांगिड़, पप्पू जांगिड़ और बंशीधर जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। प्रवासियों ने झड़ाया में होने वाले इस महायज्ञ के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की और अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


