झडाया में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य आगाज 16 से, निकलेगी ऐतिहासिक कलश यात्रा; ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा,

Jun 14, 2026 - 15:15
 0
झडाया में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य आगाज 16 से, निकलेगी ऐतिहासिक कलश यात्रा; ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा,

उदयपुरवाटी। (सुमेर सिंह राव) उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध झडाया बजरंग धाम आश्रम पर अध्यात्म और भक्ति का अनूठा समागम होने जा रहा है। आश्रम में 17 जून (बुधवार) से आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का शानदार आगाज होगा। यह भव्य महायज्ञ झडाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व आज यानी 16 जून (मंगलवार) को पचलंगी से झडाया बजरंग धाम आश्रम तक साधु-संतों की अगुवाई में एक विशाल एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी।

आसमान से बरसेंगे फूल, तोरण द्वारों से सजा मार्ग

यज्ञ सेवा समिति व प्रबंधन का कहना है कि- "कलश यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ड्रोन के जरिए आसमान से पुष्प वर्षा की जाएगी। पचलंगी से लेकर झडाया धाम आश्रम तक पूरे रास्ते को आकर्षक तोरण द्वारों से सजाया गया है।" 

पीले चावल बांटकर महिलाओं को दिया न्योता

यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, व्यवस्थापक विकास जांगिड़ एवं मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ ने बताया कि कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। सेवानिवृत्त पीटीआई भगवान सहाय यादव, महेंद्र तेतरवाल व हनुमान यादव ने तैयारियों की जानकारी साझा की।

इस ऐतिहासिक मंगल कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए स्वयं झडाया धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री सीताराम दास महाराज ने महिलाओं को पीले चावल बांटकर निमंत्रण दिया और कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बुधवार से शुरू होने वाले इस 108 कुंडीय महायज्ञ से पूरा क्षेत्र राममय और भक्ति के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है