उदयपुरवाटी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित; योग गुरु पवन सैनी 'योग योद्धा अवार्ड' से सम्मानित
उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एमजी स्कूल खेल परिसर में चल रही योग कक्षा के दौरान एक विशेष सम्मान समारोह और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रांत प्रभारी व योग गुरु पवन सैनी को 'योग योद्धा अवार्ड' प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है और यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी योग साधकों और सहभागियों को जीवन में कभी भी तंबाकू व उससे बने उत्पादों का सेवन न करने की संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई।
संस्था द्वारा समाज और योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमावत, प्राचार्य कैप्टन भवानी सिंह, मोतीलाल पटवारी, कंचन कुमावत, सुशील सैनी, किशोर कुमावत, किशोर राजोरिया, सुभाष खैरवां, दलीप सिंह, राधेश्याम तानेनिया और लीलाधर को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मोतीलाल पटवारी द्वारा स्वनिर्मित मोरिंगा (सहजन) पाउडर एवं आंखों की दवा का निःशुल्क वितरण किया गया। वहीं नेशनल कोच आकाश नेहरा ने शानदार देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम का रंग बिखेर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ओ.पी. सैनी द्वारा किया गया, जिन्होंने आयोजन के सूत्रधार रामजी कटारिया का विशेष अभिनंदन भी किया।
इस अवसर पर पवन मावर, विनोद शर्मा, सुंदर मल पंवार, राजेंद्र कटारिया, गुमान सिंह, रामस्वरूप झाझड़िया, नरपत सिंह, हनुमान प्रसाद, फूलचंद, पंकज शर्मा, नरेंद्र कुमार, बाबूलाल, कुसुमलता, भगवती देवी, ज्योति कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक और योग साधक उपस्थित रहे।


