चित्तौड़गढ़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सुख सेवा संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान; रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

May 31, 2026 - 15:00
 0
चित्तौड़गढ़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सुख सेवा संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान; रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

चित्तौड़गढ़ (राजकुमार गोयल) विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र, चित्तौड़गढ़ द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस स्टैंड पर आमजन और यात्रियों को तंबाकू व उससे बने उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।

संस्थान के सचिव प्रभात शर्मा ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य जानलेवा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने तंबाकू के प्रारंभिक लक्षणों और उससे होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 संस्थान के अध्यक्ष गफ्फार पठान ने इस अवसर पर विशेष रूप से युवाओं से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।

मीडिया प्रभारी अमित कुमार चेचानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नशा न करने की अपील वाले पोस्टर और स्टीकर प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान राजस्थान राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

इस सफल जागरूकता अभियान में जितेंद्र सिंह तोमर, आशीष भाई, नरेश भाई, गोविंद भाई, दिनेश भाई, राजू भाई और विजेंद्र सिंह शेखावत सहित संस्थान के अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................