MBBS स्टूडेंट ने घर में लगाया फांसी का फंदा: 7 दिन पहले विदेश से आया था घर, पुलिस जांच मे जुटी

May 31, 2026 - 17:00
May 31, 2026 - 17:10
 0
MBBS स्टूडेंट ने घर में लगाया फांसी का फंदा: 7 दिन पहले विदेश से आया था घर, पुलिस जांच मे जुटी

बालोतरा (राजस्थान) समदड़ी थाना क्षेत्र के जोशीयों का मोहल्ला में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक द्वारा अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजकुमार जोशी (25) पुत्र अशोक कुमार जोशी के रूप में हुई है, जो विदेश (रूस) में रहकर एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार करीब 7 दिन पहले ही रूस से अपने गृह नगर समदड़ी आए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, जहां राजकुमार फंदे से लटके हुए मिले। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें फंदे से नीचे उतारा और समदड़ी राजकीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर समदड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी नरपत दान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समदड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................