कठूमर में विधायक रमेश खींची ने दिखाई हरी झंडी, ग्राम विकास रथ किया रवाना

Apr 28, 2026 - 20:32
 0
कठूमर में विधायक रमेश खींची ने दिखाई हरी झंडी, ग्राम विकास रथ किया रवाना

कठूमर (दिनेश लेखी)  राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को पंचायत समिति कार्यालय परिसर से ग्राम विकास रथ को विधायक रमेश खींची ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक स्वयं रथ में सवार होकर अभियान की शुरुआत करते हुए ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने का संदेश दिया।
इस दौरान पंडिताचार्य मनोज भारद्वाज ने ग्राम विकास रथ का विधायक खींची के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और अभियान का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर विधायक खींची ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ग्राम विकास रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि कोई भी पात्र नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे।
इस अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में किए जा रहे सुधारों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
ग्राम विकास रथ में लगे एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं से संबंधित वीडियो, डॉक्यूमेंट्री एवं संदेश प्रसारित किए जाएंगे, जिससे अशिक्षित एवं दूर-दराज के ग्रामीण भी सरल भाषा में योजनाओं को समझ सकें। इसके साथ ही मौके पर मौजूद कार्मिक लोगों के प्रश्नों का समाधान कर उन्हें योजनाओं के लिए पंजीकरण एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी देंगे।
इस दौरान विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने कहा कि यह अभियान केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस रथ के माध्यम से दी जा रही जानकारी का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक योजनाओं में पंजीकरण कराएं।
इस मौके पर कठूमर तहसीलदार भानुप्रताप, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीणा, भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, सियाराम गुर्जर, गुड्डू सरपंच, रणवीर, रामचरण, समय सिंह, दीपा नेता, सुनील बजाज, रिमांशु शर्मा  सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................