पूनियां एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं आए, एएसपी के पिता के निधन पर जताया शोक

Jun 1, 2026 - 11:36
 0
पूनियां एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं आए, एएसपी के पिता के निधन पर जताया शोक

झुंझुनूं (सुमेरसिंह राव) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे के तहत झुंझुनूं प्रवास पर रहे। अपने इस दौरे के दौरान वे विशेष रूप से ग्राम जीसुख का बास पहुंचे। वहां उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिलायच, कृषि विभाग आबूसर के उपनिदेशक डॉ. उत्तम सिंह, पूर्व अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह तथा पूर्व नायब तहसीलदार महिपाल सिंह के पूजनीय पिता श्री घनश्याम सिंह के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ. पूनियां ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस शोक सभा के दौरान डॉ. सतीश पूनियां के साथ क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भांबू, जयपुर डेयरी के चेयरमैन ओम प्रकाश पूनियां, नीमकाथाना नगर पालिका के चेयरमैन महेश बागोटिया, खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान तथा थानागाजी प्रधान रामनिवास सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में, रविवार को प्रिंस एजुहब के चेयरमैन श्री जोगेंद्र सुंडा भी जीसुख का बास गांव पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय घनश्याम सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है

Please accept the Cookies Store Request.