लीली ब्राह्मण समाज के द्वारा निकाली गई भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र के लीली में ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाल। यह यात्रा भोले बाबा के मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव में होती हुई स्कूल वाले बालाजी महाराज के मंदिर पर पहुंची।
जगह-जगह शोभा यात्रा का फूल मालाओं से और अल्पाहार के द्वारा श्रद्धालुओं ने स्वागत किया ।
बालाजी महाराज के मंदिर पर पहुंच ने पर भगवान परशुराम जी को भोग लगाकर पूजा अर्चना करने के बाद सभी आसपास के गांवों से आए ब्राह्मण समाज के अतिथियों का लीली ब्राह्मण समाज के द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।
मीनेश तिवाड़ी लीली संयुक्त सचिव , अलवर जिला ब्राह्मण महासभा ने बताया कि लीली ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग और माता बहनों एवं युवा साथीयों ने भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस शोभा यात्रा में ओम प्रकाश तिवाड़ी, मोतीलाल शर्मा, पूरणराम शर्मा पंच, रामावतार शर्मा, फूलचंद शर्मा, दिनेश शर्मा, मोहन शर्मा,राजेंद्र सैदावत, नरेंद्र शर्मा,विजय मिश्रा, हंसराज तिवाड़ी ,सुनील मिश्रा, रामबाबू तिवाड़ी , प्रमोद तिवाड़ी, साहिल तिवाड़ी, मनीष शर्मा, प्रदीप बोहरा राज तिवाड़ी, पवन साहित सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


