लक्ष्मणगढ़ के तिलकपुर धाम में पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन: उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल सत्संग और भंडारा संपन्न

May 31, 2026 - 19:36
 0
लक्ष्मणगढ़ के तिलकपुर धाम में पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन: उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल सत्संग और भंडारा संपन्न

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)  लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के तिलकपुर धाम में दो दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने तिलकपुर धाम के पीठाश्वर महन्त श्री बालक दास महाराज जी से आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसमें राजस्थान सहित उत्तप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परमहंस सदगुरु श्री हरचंद दास सत्संग ट्रस्ट के सदस्य व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र तिलकपुर ने बताया कि हर पूर्णिमा की भांति इस पूर्णिमा पर भी  आश्रम पर शनिवार रात्रि को विशाल सत्संग का आयोजन किया गया।
 जिसमें कई पार्टियों के द्वारा सत्संग में हिस्सा लिया। परमहंस सदगुरु हरचन्द दास ट्रस्ट द्वारा सुबह हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पति पत्नी सहित एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई।  पूर्णिमा की रस्म निभाते हुए तिलकपुर धाम के बालकदास जी महाराज का श्रद्धालुओं ने शॉल उड़ाकर साफा बंधन कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया।
आयोजन के बाद 11 बजे से देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार भंडारे का आयोजन धनसिंह बैरवा सुपुत्र सोहनलाल निवासी चौमू वाले की ओर से किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुषों ने प्रसादी  ग्रहण की । इस अवसर पर दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर तिलकपुर धाम के पीठाधीश्वर महंत श्री बालक दास जी महाराज ,डॉ. रमेश चंद, सुखचन्द फौजी, भगवान सहाय, विकास वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दौलत बैरवा तिलकपुर, विश्वेन्द्र तिलकपुर, शीतल बैरवा, सुरेश प्रधान हंसेला, जितेंद्र धवन, संजय वर्मा, पंकज गंजपुरा,डॉ.मातादीन बिसारिया, सेवादार अमर सिंह, मोहन लाल,अजय कुमार, सतेन्द्र यादव, सचिन मीणा, रामवीर गुर्जर, राजेश खुडियाना,समय सिंह बैरवा चौमू, रामवीर,सुरेश प्रधान,रमेश लालपुरिया, विष्णु गुर्जर भावली , राजेंद्र फौजी तिलकपुर, बृजलाल सैनी,मा.प्यारे लाल नंदराम वकील, मनोहर लाल बाबू जी , बिजन मीणा,धनश्याम सैनी, महंत फलाहारी दास , मनोरी, ललित नाथ,धनसिहं बैरवा, खुशीराम फौजी, आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................