मेघवंशी बने मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के प्रदेश सह-संयोजक

Jun 1, 2026 - 13:49
 0
मेघवंशी बने मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के प्रदेश सह-संयोजक

 गुरला (सत्यनारायण सेन) भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल के निर्देशन में इस अभियान का संचालन किया जाएगा।
इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा की प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोर्चे के प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी को प्रदेश स्तरीय टोली में सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
इस अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, जनकल्याण शिविर, मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, पर्यावरण दिवस एवं योग दिवस सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मोर्चा कि ओर से इस कार्यक्रम के लिए में प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय टोली का गठन होगा जिसमें 1 महिला व 3 पुरूष कार्यकर्ता शामिल होंगे ।
प्रदेश स्तरीय टोली में सह-संयोजक बनाए जाने पर रोशन मेघवंशी ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ तथा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व को समर्पण एवं सक्रियता के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है