नाकाबंदी तोड़कर भागी स्कॉर्पियो में 296 किलो मादक पदार्थ बरामद, तस्कर फरार

Jun 1, 2026 - 15:52
 0
नाकाबंदी तोड़कर भागी स्कॉर्पियो में 296 किलो मादक पदार्थ बरामद, तस्कर फरार

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पुलिस ने रविवार रात मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 296 किलो अफीम डोडा चूरा से भरी एक स्कॉर्पियो जब्त की है। पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्कर वाहन छोड़कर जंगल में फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीपलूंद की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही भूतेश्वर महादेव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर डबल नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुंची, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय बैरिकेड को छूते हुए तेज गति से निकाल लिया। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो तस्कर वाहन को जहाजपुर होते हुए बारहदेवरा की ओर ले गए। लगातार पीछा किए जाने पर चालक और उसका साथी बारहदेवरा के आगे एक क्रेशर प्लांट के निकट जंगल में स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। इसके बाद स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें रखे 15 कट्टों से कुल 296 किलो 270 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए वाहन से मिले सुरागों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल काशीराम, कांस्टेबल गिरिराज, मंगल, राधेश्याम, मनराज तथा चालक कांस्टेबल रिकम की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है