बसेठ में सैनी समाज युवा टीम की अनूठी पहल, 31 परिंदे लगाकर पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के गांव बसेठ में सैनी समाज युवा टीम बसेठ ने बढ़ती गर्मी और जल स्रोतों की कमी को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सराहनीय पहल की है। टीम के युवाओं ने गांव के विभिन्न मोहल्लों में कुल 31 परिंदे (पानी के पात्र) लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की है।
इस दौरान युवा टीम के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके और उनके संरक्षण में योगदान दिया जा सके।
विशेष बात यह है कि टीम के सदस्य केवल परिंदे लगाकर ही नहीं रुके, बल्कि उनमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपने घरों, दुकानों एवं संस्थानों के बाहर पानी के पात्र रखने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर राजेन्द्र सैनी, रमेश सैनी, अभिषेक सैनी, लक्ष्मण सैनी, रामचन्द सैनी, अंकित सैनी, अरुण सैनी, धोडी सैनी, नितेश सैनी, मोनू सैनी, हरिओम सैनी, रवि सैनी, कड़ा सैनी, दर्शन सैनी सहित युवा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।


