ढाई वर्षो में डीग - कुम्हेर विधान सभा क्षेत्र में विकास को दी नई गति,हर गांव तक पहुंच रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ= डॉ शैलेश सिंह

Jun 2, 2026 - 19:38
 0
ढाई वर्षो में डीग - कुम्हेर विधान सभा क्षेत्र में विकास को दी नई गति,हर गांव तक पहुंच रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ= डॉ शैलेश सिंह

डीग (नीरज जैन)। डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह ने सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग की मिसिंग लिंक एवं नॉन पैचेबल योजना के तहत लगभग 3.73 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित छह सड़कों का लोकार्पण किया। इनमें तमरेर से कूम्हा संपर्क सड़क, सैंत कोंरेर सड़क से करेनुआ, चक सितारा से बदनगढ़, संपर्क सड़क से सुपावस, रीठोटी से धनसौटी तथा सिनसिनी से उसरानी सड़क शामिल हैं।
लोकार्पण समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ शैलेश सिंह ने कहा कि डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों के दौरान विकास कार्यों को नई गति दी गई है। डीग और कुम्हेर में वाई पास ,सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक कार्य पूर्ण किए गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं वर्तमान में प्रगतिरत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और आमजन की सुविधा उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जावेगी।
विधायक डॉ सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का साफा एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश अजान, सतीश बंसल, कुम्हेर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, प्रधान देवी सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, डीग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कोंरेर, डॉ गुलाब शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है