मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के चलते वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान देश भर में बना मिसाल-  रावत

Jun 2, 2026 - 19:41
 0
मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के चलते वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान देश भर में बना मिसाल-  रावत

डीग (नीरज जैन) राज्य सरकार के वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 को धरातल पर सशक्त व परिणाममूलक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में, राजस्थान सरकार के जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग के मंत्री तथा भरतपुर व डीग जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह और जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने सह बंध-होम्स कैनाल के कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात, कुम्हेर स्थित ऐतिहासिक कच्चा कुण्डा पर विधि-विधान के साथ जल पूजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संवर्धन का उत्कृष्ट संदेश देते हुए सघन वृक्षारोपण भी किया गया। 
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री राजस्थान की दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज राजस्थान का वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पूरे देश में एक मिसाल बन गया है। अन्य राज्य भी इस अभियान की सफलता की विस्तृत रिपोर्ट राजस्थान से मांग रहे हैं। प्रदेश में हुई वर्षा और इस अभियान के भगीरथ प्रयासों से वे तालाब और जलाशय भी लबालब भर गए हैं, जो विगत 50-60 वर्षों से पूर्णतः रीते पड़े थे।

उन्होंने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि जल स्रोतों की साफ-सफाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जब तक यह अभियान एक वृहद जन-आंदोलन का रूप नहीं ले लेता, तब तक निरंतर हमें अपने स्तर पर इसकी स्वच्छता सुनिश्चित करनी होगी।
पेयजल व्यवस्थाओं पर बोलते हुए  रावत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने हर घर जल का संकल्प लेकर जल जीवन मिशन के रूप में एक अत्यंत साहसिक और ऐतिहासिक कदम उठाया। हालांकि, पूर्ववर्ती राज्य सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण प्रदेश की जनता को इसका पूर्ण लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का उल्लेख करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कालीसिंध और पार्वती नदियों का पानी प्रदेश के 17 जिलों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे जल संकट का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक की तत्परता और माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से ही डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र को 400 केवी जीएसएस जैसा विशाल प्रोजेक्ट मिला है। उन्होंने आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के दृष्टिगत आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पानी की एक-एक बूंद को व्यर्थ बहने से रोकें।
इस अवसर पर डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने 400 केवी जीएसएस के शिलान्यास पर मुख्यमंत्री महोदय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास में पूर्व मंत्री स्व. डॉ. दिगंबर सिंह के अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए बताया कि यह स्व. डॉ. सिंह की ही दूरगामी सोच थी कि उन्होंने कच्चा कुण्डा की खुदाई का बीड़ा उठाया था। उसी भगीरथ प्रयास का परिणाम है कि आज अमृत योजना के तहत इसे जल से परिपूर्ण किया गया है, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने सभी को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शपथ दिलाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है