पिकअप में डालकर तस्कर ले गए गाय-बछड़ा: वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश

आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग

Sep 23, 2025 - 15:17
 0
पिकअप में डालकर तस्कर ले गए गाय-बछड़ा: वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश

डीग जिले में गौ तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन नंदी प्रहार फेल होता नजर आ रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी गौ तस्कर बहुत ही आसानी गौ तस्करी कर रहे हैं। कामां इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गौ तस्कर बड़ी आसानी से 2 गोवंश को पिकअप में ले गए। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

गाय और उसके बच्चे को पिकअप में ले गए तस्कर।
गाय और उसके बच्चे को पिकअप में ले गए तस्कर।

गाय और उसके बच्चे को ले गए गौ तस्कर घटना कामां कस्बे के काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने की है। 22 सितंबर की देर रात करीब 2 बजे की है। हरवती नाम की महिला के घर के बाहर एक गाय और उसका उसका बच्चा घूम रहा था। वहां पर दो गौ तस्कर आये और गाय के बच्चे को रस्सी से बांधकर अपने साथ ले गए। सबसे पहले गौ तस्करों ने गाय के बच्चे को पिकअप में चढ़ाया। फिर से दोनों गौ तस्करों के साथ उनका एक और साथ दोबारा वहां पहुंचा जहां गाय बंधी हुई थी।

गौ तस्कर गाय को लेकर जाते हुए।
गौ तस्कर गाय को लेकर जाते हुए।

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष तीनों गौ तस्करों में एक तस्कर निगरानी रखने लगा तभी दोनों गौ तस्करों ने वहां बंधी गाय को खोला और उसने ले जाने लगे। गाय गौ तस्करों से छूटकर भागती रही लेकिन, गौ तस्करों ने गाय पर काबू पाया और उसने भी पिकअप चढ़ाकर वहां से ले गए। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................