गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाला शातिर साइबर ठग जंगल से रंगे हाथों गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद

Jul 17, 2026 - 18:46
 0
गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाला शातिर साइबर ठग जंगल से रंगे हाथों गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने बरवाड़ा के बीहड़ जंगलों में दबिश देकर सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले आरोपी को फोन पर वारदात करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

  • फर्जी ट्रांजैक्शन का मैसेज भेजकर फंसाता था जाल में

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी का ठगी करने का तरीका बेहद शातिर और मनोवैज्ञानिक था। वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए आम मोबाइल धारकों को फर्जी ट्रांजैक्शन (पैसे क्रेडिट होने) का मैसेज भेजता था। मैसेज भेजने के तुरंत बाद वह पीड़ित को कॉल करके घबराने का नाटक करते हुए बहन की बीमारी या फीस के पैसे गलती से खाते में चले जाने की बात कहकर पैसे लौटाने को कहता था। इसी तरह वह लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

  • जंगल को बनाया था ठिकाना

साइबर सेल से इनपुट मिला था कि आरोपी बरवाड़ा के जंगलों को अपना ठिकाना बनाकर वहीं से ठगी का नेटवर्क चला रहा है। इसके बाद गोविंदगढ़ थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिना देरी किए जंगल की घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को फोन पर ठगी करते हुए दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोजपुर (थाना गोपालगढ़, जिला डीग) निवासी जगत सिंह (20) पुत्र बलदेव सिंह, जाति रायसिख के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे गैंग और उसकी पुरानी वारदातों का पर्दाफाश हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है