बड़ौदामेव में मोबाइल दुकान में लगी आग: सफाईकर्मियों ने धुआं उठता देख दुकानदार को दी सूचना, लाखों का सामान हुआ खाक

Jul 17, 2026 - 18:49
Jul 17, 2026 - 18:52
 0
बड़ौदामेव में मोबाइल दुकान में लगी आग: सफाईकर्मियों ने धुआं उठता देख दुकानदार को दी सूचना, लाखों का सामान हुआ खाक

अलवर जिले के बड़ौदामेव कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार अलसुबह एक मोबाइल दुकान में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान खाक हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बड़ौदामेव के मुख्य बाजार में चंद्रशेखर शर्मा की मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सफाई कर्मचारियों ने दुकान से काला धुआं निकलते देखा और तुरंत दुकान मालिक चंद्रशेखर शर्मा को सूचना दी। दुकानदार के मौके पर पहुंचकर शटर खोलने पर आग की लपटे उठती दिखी।

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने तुरंत पानी के टैंकर मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दुकानदार चंद्रशेखर शर्मा ने बताया - आग में नए मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज, इन्वर्टर, बैटरियां और फर्नीचर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है