रामगढ़ में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रोले ने बैंक के सामने खड़े तीन बालकों को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल

Sep 26, 2026 - 18:04
 0
रामगढ़ में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रोले ने बैंक के सामने खड़े तीन बालकों को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल

रामगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 

कस्बे में राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ। सड़क किनारे खड़े तीन किशोर बालकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

साइड में खड़े थे तीनों दोस्त, पीछे से काल बनकर आया ट्रोला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्प (15) पुत्र प्रेम प्रकाश, नमन (14) पुत्र ज्ञान प्रकाश और उनका पड़ोसी जीत (14) पुत्र गुरमीत सिंह राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने अपनी साइड में खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रोले ने अचानक वहां खड़ी बाइक और तीनों बालकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 15 वर्षीय पुष्प की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि नमन और जीत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

दादा के गम में डूबे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना के बाद मृतक पुष्प के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेहद दुखद बात यह रही कि एक दिन पहले ही पुष्प के दादा का निधन हुआ था। पूरा परिवार दादा के देहांत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि मासूम पुष्प की मौत की खबर आ गई। एक ही घर से दो दिन में दो अर्थियां उठने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

लापरवाह ड्राइवर पर मामला दर्ज, जांच शुरू

मृतक के परिजन वेद प्रकाश ने ट्रोला चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................