पढ़ाई की जगह थमाई मौत; मदरसे में लापरवाही, छात्राओं को उतारा सेप्टिक टैंक में; जहरीली गैस और मलबे से 1 की मौत, 10 गंभीर
डीग (राजस्थान) गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के मील गांव स्थित एक मदरसे में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव और टैंक की दीवार ढहने से मलबे की चपेट में आने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 10 अन्य छात्राएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और छात्राओं से टैंक साफ कराने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
- जहरीली गैस और मलबे की चपेट में आए बच्चे
जानकारी के अनुसार, मदरसे में शुक्रवार दोपहर छात्राओं को सेप्टिक टैंक की सफाई के काम में लगाया गया था। सफाई के दौरान अचानक टैंक के भीतर से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान टैंक की एक जर्जर दीवार भी भरभराकर ढह गई, जिससे वहां काम कर रही छात्राएं मलबे और गैस की चपेट में आ गईं।
हादसे में हरियाणा के फिरोजपुर निवासी रोहिन (16-17 वर्ष) पुत्री अब्दुल वहीद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
- जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर
हादसे की भयावहता को देखते हुए डीग के जिला कलेक्टर मयंक मनीष अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) गोपीनाथ कांबले भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत कार्य की कमान संभाली और और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
- अलवर जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
सभी 10 घायल छात्राओं और एक 30 वर्षीय युवक मोहम्मद तारिक को गंभीर हालत में अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका रोहिन के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। अधिकांश घायल छात्राएं पड़ोसी राज्य हरियाणा की रहने वाली हैं।
गंभीर रूप से घायल सभी छात्राओं और एक अन्य व्यक्ति को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका रोहिन के शव को मोर्चरी में रखवाया है।
हादसे में घायल हुए लोगों में अधिकांश पड़ोसी राज्य हरियाणा के निवासी हैं। घायलों की सूची इस प्रकार है: अफरोज (22 वर्ष) पुत्री मो. इरशाद, निवासी धाना बास (हरियाणा); नजमा (18 वर्ष) पुत्री जकारिया, निवासी गुलपाड़ा (सीकरी); शमा (17 वर्ष) पुत्री साजिद, निवासी जमालगढ़ (हरियाणा); तफसीर (16 वर्ष) पुत्री आबिद, निवासी शेखपुर (हरियाणा); हमसीरा (15 वर्ष) पुत्री अहमद, निवासी दिहाना (हरियाणा); मनीषा (15 वर्ष) पुत्री कमालुद्दीन, निवासी दिहाना (हरियाणा); साबिया (18 वर्ष) पुत्री ईसा, निवासी हनुमानगढ़ (राजस्थान); नजराना पुत्री यायाहा, निवासी चांदडाका (हरियाणा); नाहिदा पुत्री दीनमोहम्मद, निवासी कुलहेड़ा (हरियाणा); असमा पुत्री जाकिर, निवासी छिरोली (हरियाणा) और मो. तारिक (30 वर्ष) पुत्र महबूब।
- प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, स्थानीय लोगों में गुस्सा
नाबालिग छात्राओं से सेप्टिक टैंक जैसा बेहद खतरनाक और जानलेवा काम कराने तथा सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी करने को लेकर मदरसा प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय स्तर पर भारी गुस्सा देखा जा रहा है।
- मामले पर पुलिस और प्रशासन का रुख:
प्रशासनिक आधिकारिक बयान - "यह बेहद गंभीर मामला है। किन परिस्थितियों में छात्राओं को सेप्टिक टैंक के अंदर उतारा गया, इसकी गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि इस लापरवाही के लिए मुख्य रूप से कौन जिम्मेदार है


