राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कलेक्ट्रेट में बापू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jan 30, 2026 - 14:31
 0
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कलेक्ट्रेट में बापू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डीग (नीरज जैन) । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की  पुण्य तिथि (शहीद दिवस )के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में  आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इसके बाद  दो मिनट का मौन रखा गया। मोन के दौरान जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रपिता एवं देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और जनसेवा के विचारों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनी कार्यशैली में आत्मसात करने की प्रेरणा ली। जिले के सभी कार्यालयों में प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है