नगरीय निकाय आम चुनाव-2026; जोनल, पुलिस एवं सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Aug 30, 2026 - 18:59
 0
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026;  जोनल, पुलिस एवं सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दात्तात्रेय) नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन कार्य से जुड़े जोनल, पुलिस एवं सेक्टर अधिकारियों तथा मतदान कार्मिकों को कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी  राजीव शर्मा एवं नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी  रिछपाल सिंह बुरड़क के नेतृत्व में अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनके दायित्वों, कानून एवं व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा मतदान संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल एवं पुलिस अधिकारियों को जिला सुरक्षा योजना, संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की पहचान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, नामांकन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान एवं मतगणना स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को मतदान से पूर्व, मतदान दिवस एवं मतगणना दिवस पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने निर्वाचन अवधि के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति के विरूपण पर प्रभावी कार्रवाई तथा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में विश्वास कायम रखने, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।  
चुनाव प्रचार एवं प्रतिबंधों की पालना पर विशेष जोर
रिटर्निंग अधिकारी रिछपाल सिंह बुरड़क द्वारा प्रशिक्षण में चुनाव प्रचार के दौरान वाहनों, लाउडस्पीकर, जुलूस, सभाओं एवं प्रचार सामग्री के उपयोग से संबंधित नियमों तथा आवश्यक अनुमतियों की जानकारी दी गई। मतदान केन्द्रों के आसपास चुनाव प्रचार, मतदाताओं को प्रभावित करने तथा अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने पर लागू प्रतिबंधों से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया। मतदान समाप्ति से पूर्व निर्धारित 48 घंटे की अवधि में लागू प्रतिबंधों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी
रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सेक्टर अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए उनके दायित्वों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतदान पूर्व, मतदान दिवस एवं मतदान उपरांत की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को संवेदनशील एवं भयग्रस्त मतदाताओं की पहचान, मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, मतदान केन्द्रों तक पहुंच मार्गों की स्थिति तथा आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। मतदान केन्द्रों पर पानी, छाया, रैम्प एवं शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं को स्वतंत्र एवं निर्भय होकर मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
ईवीएम संचालन एवं मतदान प्रक्रिया का कराया व्यावहारिक प्रशिक्षण
उन्होंने मतदान दलों को ईवीएम की जांच, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के क्रमांक तथा सील का सत्यापन, मॉक पोल की प्रक्रिया एवं मतदान प्रारंभ होने से पूर्व की आवश्यक तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ईवीएम में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि उत्पन्न होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
मतदान केन्द्र की स्थापना, अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, मतदाताओं के प्रवेश एवं निकास की पृथक व्यवस्था तथा मतदान की गोपनीयता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मतदान अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए प्रथम मतदान अधिकारी द्वारा मतदाता की पहचान एवं चिह्नित मतदाता सूची, द्वितीय मतदान अधिकारी द्वारा मतदाता रजिस्टर एवं अमिट स्याही तथा तृतीय मतदान अधिकारी द्वारा कंट्रोल यूनिट एवं मतदान प्रक्रिया के संचालन संबंधी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम की सीलिंग, आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति तथा मतदान सामग्री को सुरक्षित रूप से जमा कराने की प्रक्रिया पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया। 
इस अवसर पर मतदान दल गठन प्रकोष्ठ प्रभारी मुनिदेव यादव, संयुक्त निदेशक डीओआईटी विवेक दीक्षित, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेंद्र वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र गोपालिया, सेवर ब्लॉक विकास अधिकारी विनय मित्र, चुनाव विभाग से हेमंत कुमार एवं ओमप्रकाश खूटेंला सहित निर्वाचन कार्य के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है