​शिक्षा और सफलता की चमक:जिला स्तरीय अवार्ड समारोह में 150 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित, सम्मान पाकर खिले चेहरे

Aug 30, 2026 - 19:37
 0
​शिक्षा और सफलता की चमक:जिला स्तरीय अवार्ड समारोह में 150 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित, सम्मान पाकर खिले चेहरे

बारां (शाहिद इकबाल भाटी)। शहर के अंजुमन चौराहा स्थित अंजुमन मैरिज हॉल में रविवार को 'अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी' जिला बारां के तत्वावधान में 'जिला स्तरीय अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम-2026' का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षा, धार्मिक अध्ययन तथा सरकारी सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 150 से अधिक प्रतिभाओं का मंच से बहुमान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं गणमान्य समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

150 से अधिक होनहारों का सम्मान

अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि समारोह के दौरान शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में परचम लहराने वाले युवाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

श्रेणी / क्षेत्र

सम्मानित प्रतिभाओं की संख्या

कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र

66

कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र

41

सरकारी सेवा में नवनियुक्त युवा

21

हाफिज एवं आलिम (धार्मिक अध्ययन)

13

विशेष योगदान हेतु सम्मानित व्यक्ति

11

शिक्षा ही प्रगति का मुख्य आधार: अतिथि

समारोह की अध्यक्षता संस्था के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने की, जबकि मंच संचालन प्रोग्राम कन्वीनर अब्दुल मतीन ने किया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में काजी-ए-शहर कोटा जुबेर अहमद साहब, डॉ. अशफाक खान (NTPC), अंजुमन सदर मन्नू पठान, पूर्व ईदगाह सदर (अंता) रसूल मोहम्मद, खिदमत चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष माजिद सलीम, ईदगाह सदर (सीसवाली) अब्दुल गफूर अंसारी तथा पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शब्बीर पठान उपस्थित रहे।

​अतिथियों ने होनहारों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त की गई शिक्षा ही परिवार, समाज और पूरे जिले का नाम रोशन करती है। संस्था सदर आबिद हुसैन अंसारी ने कहा कि प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सही मंच देना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय है।

सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन

प्रोग्राम कन्वीनर अब्दुल मतीन और सह-कन्वीनर हाजी इकबाल हुसैन ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर इकबाल खान अंता, डॉ. हमीद मांगरोल, हाजी लियाकत अली मेव, डॉ. मुश्ताक अहमद, अनवर अली पीटीआई सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाजी वसीम अहमद, मास्टर अय्यूब अली, वसीद खान और 'स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन' की टीम का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................