अंता में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का हुआ शुभारंभ
अंता (शफीक मंसूरी ) मार्च। भारत व राज्य सरकार की समर्थन मूल्य खरीद योजना के अंतर्गत रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए मंगलवार को अंता क्रय-विक्रय सहकारी समिति के खरीद केंद्र पर गेहूं खरीद कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। राजफेड के दिशा-
निर्देशानुसार केंद्र पर पूजा-अर्चना के साथ तुलाई शुरू हुई।शुभारंभ के पहले दिन तीन किसानों ने लगभग 120 क्विंटल गेहूं का विक्रय किया। इस वर्ष गेहूं की खरीद 2585 रुपये मूल राशि और राज्य सरकार द्वारा देय 150 रुपये बोनस सहित कुल 2735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इस अवसर पर प्रवीण गालव, चंदू माहेश्वरी और सुनील पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।