ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार

Sep 1, 2026 - 16:55
 0
ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार

बावड़ी (जोधपुर/निसार गौरी) सम्बाड़िया गांव में ट्यूबवेल से केबल चोरी की वारदात का बिलाड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पीपाड़ शहर, बोरुंदा, भोपालगढ़, खेड़ापा, गोटन और मेड़ता थाना क्षेत्रों में भी केबल, लोहे सहित अन्य सामान चोरी करने की वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस आरोपियों से चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को सम्बाड़िया गांव में एक ट्यूबवेल पर लगी केबल को अज्ञात चोर दिन के समय काटकर ले गए थे। इस संबंध में ट्यूबवेल मालिक सुरेंद्रसिंह ने 28 अगस्त को बिलाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जोधपुर 
जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल व बिलाड़ा वृत्ताधिकारी मनीष देव विश्वकर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सवाईसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सम्बाड़िया गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाई गई।
जांच के दौरान पुलिस ने महेंद्र उर्फ कालू पुत्र पप्पूराम लौहार निवासी सुवाणा, बासनी हरिसिंह, थाना आसोप तथा दिलकी उर्फ इंद्रा पत्नी धर्माराम सांसी निवासी आसोप को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने सम्बाड़िया में ट्यूबवेल से केबल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अन्य थाना क्षेत्रों में भी केबल और लोहे का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इन वारदातों में चोरी किए गए सामान और अन्य मामलों में आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सवाईसिंह सोढ़ा, एएसआई रेंतवराम, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल रामखिलाड़ी, सतवीर, छोटाराम और महिला कांस्टेबल पुष्पा शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है