उदयपुरवाटी में स्व. मूलाराम मिटावा की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं में दिखा खासा उत्साह
उदयपुरवाटी | सुमेर सिंह राव
कस्बे में नई सब्जी मंडी के पास, तमन्ना बुक डिपो एवं आरपी कंप्यूटर के पास (माना मेडिकल के पीछे) रविवार को स्वर्गीय मूलाराम मिटावा की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: महेश सैनी
रक्तदान शिविर के आयोजक और श्री बालाजी एल्युमिनियम व स्टील कंपनी के मालिक दिनेश मिटावा ने बताया कि शिविर को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश सैनी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, "रक्तदान ही मानव सेवा का सबसे बड़ा और श्रेष्ठ दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।" इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गौतम मारवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रक्तदाताओं को मिला सम्मान
शिविर में निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को आयोजकों की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस प्रेरणादायी आयोजन के दौरान युवा नेता संदीप सैनी, भाजपा के यतेंद्र सैनी, प्रॉपर्टी डीलर पवन सैनी (सीकर), भागीरथ मल सैनी, प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश सैनी, ठेकेदार गजेंद्र सिंह नांगल, वार्ड पंच मनीष नेवरी, पार्षद बबलू स्वामी, रामनिवास बबेरवाल, रोहित सैनी, सोहनलाल ठेकेदार, डॉ. मुकेश बागड़ी, राकेश जमालपुरिया, श्री राम बागवाला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

