उदयपुरवाटी के लाल तूने कर दिया कमाल: अमित सैनी के डॉक्टर बनने पर कस्बे में खुशी की लहर

Jul 17, 2025 - 12:20
 0
उदयपुरवाटी के लाल तूने कर दिया कमाल: अमित सैनी के डॉक्टर बनने पर कस्बे में खुशी की लहर

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में शाकंभरी गेट के नजदीक सावित्री विद्यापीठ आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश सैनी के लाडले बेटा डॉक्टर अमित सैनी सावित्री विद्यापीठ आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रथम प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी हैं जो आज डॉक्टर के मुकाम तक पहुंच कर उपलब्धि हासिल की है यह कस्बे के लिए एक गौरव की बात है l , डॉ अमित सैनी का चयन चिकित्सा अधिकारी में होने पर उसके दादा चुन्नीलाल सैनी सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य का सपना भी पूरा हो चुका है l डॉ अमित का पहले ही प्रयास में चयन हो गया l उसका छोटा भाई डॉक्टर योगेश सैनी वर्तमान में अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रहे है l डॉ अमित सैनी कड़ी मेहनत से अविश्वसनीय उपलब्धि प्राप्त की है lडॉक्टर अमित सैनी का दादा चुन्नीलाल सैनी सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ताउ राजेंद्र प्रसाद सैनी सेवानिवृत्ति मेल नर्स प्रथम ,डॉक्टर जेपी सैनी डायरेक्टर रीजनल गर्ल्स कॉलेज, पापा सुरेश कुमार सैनी प्रधानाचार्य सावित्री विद्यापीठ ने लाडले बेटे के डॉक्टर बनने पर काफी गर्व महसूस किया है l  इस अवसर पर नरेश कुमार, डॉ राकेश कुमार, चाची डॉक्टर हेमलता सैनी, डॉक्टर जयदेव सैनी, दादी पतासी देवी, ताई सुशीला देवी व माता सावित्री देवी मामा जगदीश ,सुरेश, सुनील, राजेश व कार्तिक आदि ने अमित सैनी के डॉक्टर बनने पर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................