तखतगढ़ में श्री काला गोरा मंडोवर भेरुजी का दो दिवसीय वार्षिक मेला 21 और 22 अक्टूबर को होगा आयोजित

Oct 18, 2026 - 21:50
 0
तखतगढ़ में श्री काला गोरा मंडोवर भेरुजी का दो दिवसीय वार्षिक मेला 21 और 22 अक्टूबर को होगा आयोजित

तखतगढ़ (बरकत खान) कस्बे के फालना रोड स्थित 325 नेशनल हाईवे पर बने प्रसिद्ध श्री काला गोरा मंडोवर भेरुजी मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस बार भी 21 व 22 अक्टूबर को दो दिवसीय भव्य वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला भक्तराज विसाराम भोपाजी के सानिध्य में आयोजित होगा।

​भक्तराज विसाराम भोपाजी ने बताया कि मेले को लेकर मंदिर परिसर में रंग-रोगन और आकर्षक लाइट डेकोरेशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। 

  • ​21 अक्टूबर (विजयादशमी): मेले के पहले दिन 'एक शाम मंडोवर भेरुजी के नाम' भव्य भक्ति संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजन गायकों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
  • ​22 अक्टूबर (आसोद सुदी ग्यारस): दूसरे दिन गुजराती गरबा नृत्य का आयोजन होगा। इसमें सायला के ख्यातनाम कलाकार पारंपरिक गुजराती संस्कृति पर आधारित गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांधेंगे।

​मेले को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में तखतगढ़ नगर सहित पाली और जालोर जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्तगण भाग लेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है