ब्लॉक नर्सिंग एसोसिएशन सुमेरपुर की एक विशेष जनरल मीटिंग हुई आयोजित
सुमेरपुर (बरकत खान) सुमेरपुर मुख्यालय पर तखतगढ़ रोड स्थित होटल पोल्की फॉर्म रिसोर्ट पर ब्लॉक नर्सिंग एसोसिएशन सुमेरपुर की एक विशेष जनरल मीटिंग रखी गई l
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद असलम छीपा चानोद और मुख्य आतिथ्य वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर रतन सिंह राजपुरोहित ब्लॉक बाली और वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हस्तिमलजी वैष्णव सीएचसी रानी ने की और मंच संचालन वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हसमुखजी सीएचसी सान्देराव ने किया l
ब्लॉक नर्सिंग एसोसिएशन को चलाने और नियंत्रण हेतु एवं आगामी चुनाव प्रक्रिया हेतु ब्लॉक सुमेरपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष निर्विरोध रामचंद्रजी वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर लापोड को नियुक्त कर पदभार और गोपनीयता की शपथ दिलवाई l
नव चयनित कार्यकारिणी के विस्तार मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा SNO सीएचसी सांडेराव, उपाध्यक्ष पद पर दामोदरजी वैष्णव SNO पीएचसी पावा और हीरारामजी SNO सीएचसी तखतगढ़ और कोषाध्यक्ष पद भार परशुराम SNO सीएचसी तखतगढ़, प्रवक्ता पद भार और सचिव भार हसमुख परमार SNO सीएचसी सांडेराव, महामंत्री पद भार परबत नर्सिंग ऑफिसर सुमेरपुर, मंत्री पद भार शहजाद खान वेलीम नर्सिंग ऑफिसर चानोद को घोषित किया है जो कार्यवाहक अध्यक्ष के नेतृत्व मे ब्लॉक संगठन के कार्यक्रम को संभालेंगे ll
आगामी जनरल बैठक मे आवश्यकता पड़ने पर राशि सहयोग की घोषणा की है
10000 वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर रतन सिंह राजपुरोहित ब्लॉक पावा
5100 नर्सिंग ऑफिसर भंवर एनओ सुमेरपुर
5100 वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर परशुराम सीएचसी तखतगढ़
कार्यवाहक अध्यक्ष ने बताया कि सभी साथ मे चले और संगठन मे प्रेम की भावना से जुड़ेंगे तो ब्लॉक टीम की एक पहचान बनेगी l
और धन की कमी नहीं आने देंगे की घोषणा की है l उन्होंने ब्लॉक के सभी कैडर को जोड़कर एक मजबूत संगठन बनाने का आश्वासन दिया है l मोहम्मद असलम ने सभी को मिलकर और व्यवस्थित रुपरेखा के साथ आगामी बैठक करने की सलाह दी l
आगामी बैठक सर्वप्रथम कार्यकारिणी की बैठक प्रस्ताव लेकर की जाएगी और सभी नर्सिंग बंधुओ और फील्ड स्टॉफ को जोड़कर रखी जाएगी l
कार्यक्रम मे सभी क्षेत्र से नर्सिंग कार्मिक ने दिल से भाग लिया l सभा का आभार राजाराम नर्सिंग ऑफिसर ने किया और सभी के लिये स्वरुचि भोज की व्यवस्था रामचन्द्र एसएनओ और मोहम्मद असलम छीपा सेवा निवृत एसएनओ की तरफ से की गई l प्रमोद गिरि का विशेष आगनतुक मेहमान के रूप मे स्वागत किया गया और उन्होंने ब्लॉक स्टॉफ को निवेदन किया कि जितने भी सेवानिवृत होते है उनकी तरफ से सेवानिवृत माह मे ब्लॉक मीटिंग मे ही एक स्नेह भोज का आयोजन हो जिससे और आत्मीयता निखरेगी l सभी ने दिल से आंनद लिया और जल्द ही आगामी मीटिंग की सहमति दी l


