सीमाओ पर राजस्थान पुलिस की निगरानी:फिर भी नूंह हिंसा मे लिप्त सदिग्ध मेवात के गांवो में छुपे बैठे -हरियाणा पुलिस आधा दर्जन पकड कर ले गई

Aug 8, 2023 - 15:35
 0
सीमाओ पर राजस्थान पुलिस की निगरानी:फिर भी  नूंह हिंसा मे लिप्त सदिग्ध मेवात के गांवो में छुपे बैठे -हरियाणा पुलिस आधा दर्जन पकड कर ले गई

पहाडी़,डीग (भगवानदास)
पहाडी़ के सीमावर्ती हरियाणा के  नूंह में हिंसा के बाद पुलिस की कठोर कार्रवाही के बाद हरियाणा के हिंसा में लिप्त सदिग्ध लोग पहाडी, कामां,सीकरी, जुरहेरा, गोपालगढ़ आदि गांवो में शरण लेकर छुपे हुए है।जिनकी तलाश में हाल में हरियाणा पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर  पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन आरोपीओं को हिरासत में लेकर जाने की चर्चा मेवात मे जोरो पर है। वही गांवो में शरण देने वाले लोगो में हडकंप मचा हुआ है। जो स्थानिय थाने में रसूखदार से पुलिस कार्रवाही की टोह लेने मे जुटा हुआ है।
 गत दिनो जिला पुलिस अधिक्षक मृदुल कच्छवा व जिला कलेक्टर लोकबंधु आदि अधिकारीयो ने दौरे के दौरान जुरहेरा, पहाडी से सटे  हरियाणा बांर्डर का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिऐ है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कुछ हरियाणा हिंसा के संलिप्त आरोपी खनन सामग्री से भरे डम्फरो में परिचालक या फिर चालक बनकर  यहॉ से सुरक्षित स्थानो पर अन्य राज्य में जाने में की फिराक में है । हालाकि पुलिस के आलाधिकारियो ने  पुलिस के थाना प्रभारीओं को सीमा पर निगरानी करने व बीट प्रभारीओ को सर्तक कर दिया है। उसके बाद मेवात के गांवो में सैकडो लोग  छुपे बैठे है। हालाकि पुलिस ने हरियाणा की साइबर क्राइम टीम  द्वारा पकडे गए लोगो के नाम का  खुलास नही किया है। उल्लेखनिय है की  नूंह मेवात हरियाणा में गत दिनो ब्रजमंडल यात्रा के दौरान असमाजिम तत्वो ने हिंसा को अंजाम दे दिया था जिसमे हरियाणा के दो होम गार्ड बंजरग दल केकार्यकर्ताओ को गोली लगने से ७ लोगो की मौत हो गई। वही पुलिस सहित अन्य लोग घायल हो गए थे।सैकडो वाहनो मे आग लगा दी गई। हालत को काबू करने के लिए हरियाणा सरकार  अर्द सेनिक बल तैनात करने के बाद आरोपीओ को चिन्हित कर गिरफ्तार करना शुरू कर  रखा है वही भवनो पर बुलडोजर कार्रवाही का अंजाम दिया जा रहा हे।
इनका कहना है - 
अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हिम्मतसिह कामां का कहना है-साइबर टीम आई थी ७-८ लोगो को पकड कर ले गई। थानाधिकारियो के निर्देशित कर बीट कास्टेबल को जॉच करने के निर्देश दिए है सीमाओ पर पुलिस निगारानी कर रही है यदि पुलिस को हरियाणा का सदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो हरियाणा पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिऐ गए है। हरियाणा साइबर टीम द्वारा गिरफ्तार लोगो के नाम थानाधिकारी के पास है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................