प्राथमिक चिकित्सा उपचार पुस्तक का विमोचन

Sep 14, 2025 - 05:42
 0
प्राथमिक चिकित्सा उपचार पुस्तक का विमोचन

हलैना (विष्णु मित्तल) महुआ भरतपुर एक्सप्रेसवेज लिमिटेड द्वारा लुधावाई टोल प्लाजा पर विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के अवसर नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेशनल हाईवे- 21 से गुजरने वाले यात्री,चालक और टोल अधिकारी व कर्मचारी आदि के स्वास्थ्य की जांच की गई साथ ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा प्रकाशित प्राथमिक उपचार पुस्तक का विमोचन कर हादसे में घायल व्यक्ति की मदद,प्राथमिक उपचार करने के गुर सिखाए गए। ये इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सोजन्य से कंपनी के कर्मचारियों, राजमार्ग यात्रा के कार्मिकों एवं नेशनल हाईवे राजमार्ग पर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा वं सी पी आर की एक दिवसीय कार्यशाला शिविर का आयोजन किया गया।
चिकित्सा शिविर में डा.रिया सोनी, सचिव पवन खंडेलवाल एवं मास्टर ट्रेनर अवधेश कुमार शर्मा द्वारा प्राथमिक चिकित्सा में किसी व्यक्ति को चोट लगने या बीमार होने पर तत्काल दी जाने वाली प्रारंभिक आपातकालीन देखभाल है ।  इसका मुख्य उद्देश्य चोट को और बिगड़ने से रोकना, पीड़ित के जीवन को बचाना और आगे के गंभीर उपचार के लिए स्थिति को बेहतर बनाना होता है।  यह सामान्य कटनेछिलने की पट्टी बांधने से लेकर - सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीकों तक हो सकती है । कर्मचारियों को दुर्घटना के समय प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान केसे बचाई जा सकती है । डा. रिया सोनी द्वारा प्रायोगिक माध्यम से कर्मचारियों को समझाया गया अवधेश शर्मा द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के महत्व को समझाया गया एवं कर्मचारियों को सीपीआर का प्रयोग शिखाया गया । 
इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुलश्रेष्ठ, अनूप सिंह चौहान, रवि शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, मोहम्मद आरिश, विशाल सिंह, भगवान देव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................