मेवाड़ क्षत्रिय रावत राजपूत संस्थान के कार्यकर्ताओ ने मंगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत को दिया ज्ञापन

Mar 20, 2022 - 18:18
Mar 20, 2022 - 22:31
 0
मेवाड़ क्षत्रिय रावत राजपूत संस्थान के कार्यकर्ताओ  ने मंगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत को दिया ज्ञापन

उदयपुर (राजस्थान/मुकेश मेनारिया) मंगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व ग्रहमंत्री राजस्थान लक्ष्मण सिंह रावत से मेवाड़ वल्लभनगर के मेवाड़ क्षत्रिय रावत राजपूत संस्थान  के कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन सौंपा। मेवाड़ क्षत्रिय रावत राजपूत महासभा भिंडर अध्यक्ष फतेह सिंह ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र व बड़ी सादड़ी के कई गांव जो पहाड़ी क्षेत्र में आते है। जहाँ खेती व रोजगार के अलावा अन्य कोई संसाधन की व्यवस्था नही है  यहां केवल पहाड़ी क्षेत्र ही है । इस संदर्भ में मेवाड़ क्षत्रिय रावत राजपूत महासभा भिंडर के सभी कार्यकर्ताओ ने लेटर पैड पर मंगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व ग्रहमंत्री राजस्थान लक्ष्मण सिंह रावत को उनके निज आवास पर ज्ञापन सौंपकर मांग की पहाड़ी क्षेत्र के निवासियों को मंगरा विकास बोर्ड का लाभ मिलना चाहिए यह लाभ की अति आवश्यक है। इस दौरान सतवीर सिंह लगैत खेड़ा, फतेह सिंह जवतरा, डाल सिंह भानखेड़ी,पूनम सिंह फौजी कचुम्बरा , मांगू सिंह वजा का खेड़ा,रोड सिंह सालेड़ा,शंकर सिंह बोरतलाई,पुष्कर सिंह,जेत सिंह
सहित एडवोकेट प्रेम सिंह मोटावत भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow