मेवात में 6 गायो के अध दबे शव मिलने से क्षेत्र मे सनसन्नी: हरियाणा के लोगो पर हत्या की आंशका

Jul 14, 2022 - 14:01
Jul 14, 2022 - 14:18
 0
मेवात में 6 गायो के अध दबे शव मिलने से क्षेत्र मे सनसन्नी: हरियाणा के लोगो पर हत्या की आंशका
मेवात में 6 गायो के अध दबे शव मिलने से क्षेत्र मे सनसन्नी: हरियाणा के लोगो पर हत्या की आंशका

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/ भगवानदास) पहाड़ी थाना क्षेत्र के हरियाणा सीमा से सटे धोलेट ग्राम पंचायत के जंगल में 48 घंटे पूर्व खुलेआम 6 गायो की हत्या कर मिटटी मे अधदबे होने की खबर ने क्षेत्र मे सनसन्नी फैला दी है। बुधवर देर सांय एसडीएम संजय गोयल, तहसीलदार रमेशचंद वर्मा एंव पुलिस ने मोके पर पहुचकर पोस्टमार्टम के बाद उन्हे दफनवा दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है।
 मेंवात के थाना क्षेत्रो में प्रतिबंधित गौवध अधिनियम का खुलेआम समाजकंटको द्वारा  उलंधन किया जा  रहा है। खुले में गाय का सिर कलम कर हत्या को कुर्बानी कहना तो गलत होगा। जिससे एक समुदाय विशेष की आस्था अहात होती नजर आ रही है।यह सब रसूखदारो के दम पर गौतस्कर गौवध अधिनियम की खुलेआम धज्जीयॉ उडाने में जुटा हुआ है। पहाडी के नांगल-धोलेट के नालो के जंगल में 48 घंटे पहले 6 गायो  सिर धड से अलग कर हत्या कर दी गई थी।उसके बाद समाजकटको ने उन्हे मिटटी मे दबा दिया था। जिसमे किसी के सिर तो किसी के पैर तो किसी का धड अध दबा पडा था।बदबू आने पर लोगो ने स्थानिय पुलिस को सूचना दी। तब जाकर मामला उजागर हुआ।

-:: महौल खराब करने का दुस्हास ::-

सूत्रो के अनुसार  कुछ लोग इस घटना को गत दिनो एक समुदाय विशेष के त्योैहार से जोड कर देख रहे है।तो कुछ का कहना है। यह निर्मम हत्या आस्था को अहात करती हेै। सीमावर्ती हरियाणा में गौवध पर प्रतिबध हेै। घटना को अंजाम देने का सदेंह हरियाणा सीमा के गौतस्कर पर किया जा  रहा है।

सूत्रो के अनुसार कानून के शिकंजे से बचने के लिए सीमावर्ती हरियाणा के लोगो पर आंशक जाहिर की रही है। जिसको लेकर ग्रामीणो ने हरियाणा के गांवो में सूचना कर मामले से निपटने की रणनिति बनाई है। जानकार लोगो की माने तो एक क्रशर के समीप 20 व सिरसवास की तरफ 10 गौवंश  पडे होने का दाबा किया गया। सबूत मिटाने के लिए गौवश को इधर उधर कर दिया गया हेै। 

-: कोन है जिम्मेदार :- 

गौवध अधिनिय की धज्जीया उडाने  का कौन जिम्मेदार है। हर गांव के लिए पुलिस बीट प्रणाली बनी हुई है। प्रत्येक गांव की ग्राम पंचायत में चुने हुए  सजग जनप्रतिधि होते है। जिनको प्रशासन व पुलिस महकवे मे तबज्जो दी जाती है। उसके बाद हरियाणा के लिए बिना स्थानिय  व्यक्ति  के मिले इतनी बडी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। वर्षा के बाद बदबू आने पर उनको मिटटी मे दबा कर साक्ष्य मिटाने  का असफल प्रयास किया गया। 

संजय गोयल (एसडीएम पहाड़ी) का कहना है कि -पुलिस समय समय पर गौतस्करो के खिलाफ कार्यवाही करती है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर गौवध अधिनिय का पालन करने मे जुटी है। पुलिस की सूचना के बाद मौक पर पहुचकर पशु चिकित्सक बुलाकर पोस्टमार्टम  के बाद गौवश को दफना दिया गया है।

सलीम खान पशु चिकित्साधिकारी केथवाडा) का कहना है कि:- 48 घटें पहले दो गौवंश को छोड कर सभी के सिर काटे हुए थे। कुछ मिटटी डालकर सबूत मिटाने के  प्रयास किया गया। सभी गायो की खाल मोजूद थी पोस्टमार्टम के बाद जेसीबी से दफना दिया गया है। 

जसवंत सिह (एएसआई थाना पहाड़ी)  का कहना है कि:- रात को ही पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोई गिरफ्तारी नही हेै जॉच जारी है।- 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है