गौमाता के नाम पर ऐसो आराम: स्थानीय लोगों का आरोप- गौशाला की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियां, जिम्मेदार बने तमाशबीन

Aug 26, 2022 - 16:11
Aug 27, 2022 - 21:54
 0
गौमाता के नाम पर ऐसो आराम:  स्थानीय लोगों का आरोप- गौशाला की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियां, जिम्मेदार बने तमाशबीन

खैरथल (अलवर, राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) कस्बे के स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन को यहां झुग्गी झोपड़ी बनाकर बसे गरीब लोगों का तो अतिक्रमण दिखाई दे रहा है। लेकिन गौशाला की आड़ में ऐसो आराम के लिए बनाई जा रही बिल्डिंग शायद इनको खुली आंखों से भी दिखाई नहीं दे रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ वर्षों पहले किन्नर महंत संजना बाई ने नगर पालिका के स्वामित्व की भूमि को हड़पने की नीयत से कुछ गायों को खरीद कर गौशाला खोल कर अपना कब्जा जमा लिया, कुछ महीनों पहले किन्नर संजना बाई के यहां से चले जाने के बाद अब नई किन्नर सीमा बाई ने उसकी जगह अपना कब्जा जमा लिया। और महंत संजना बाई गौशाला का नाम बदलकर महंत सीमा बाई अंगूरी देवी गौशाला कर दिया। 
सूत्रों की माने तो किन्नर सीमा बाई द्वारा किन्नर संजना बाई से पालिका के स्वामित्व की जमीन को खरीदा गया है। इसके पीछे निजी लाभ की खातिर स्थानीय लोगों का भी बताया जा रहा है हाथ।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां गौशाला की आड़ में अवैध गतिविधियां चल रही है! मात्र 30 से 35 गायों के नाम पर गौशाला चलाई जा रही है जिसके नाम पर लाखों रुपए का चन्दा इकट्ठा किया जा रहा है।
ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को नहीं है। पालिका प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी तमाशबीन बना हुआ है...जबकि किशनगढ़ बास एसडीएम भी एक बार नहीं कई बार यहां निरीक्षण करके जा चुके हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर जीरो है।
अब देखना होगा क्या किशनगढ़ बास के एसडीएम साहब और नगर पालिका खैरथल प्रशासन सरकारी भूमि को इनके चंगुल से आजाद करा पाएगा या फिर हर बार की तरह इस बार भी मात्र नोटिस देकर इतिश्री कर लेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है