बस स्टैंड के पास महिला को नशीला पानी पिलाकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला फरार

Jul 17, 2021 - 21:14
 0
बस स्टैंड के पास महिला को नशीला पानी पिलाकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला फरार

अबोहर (पंजाब/ सत्यनारायण शर्मा): नगर थाना पुलिस ने लूटपाट के आरोपी को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने महिला को नशीला पानी पिला कर लूटपाट करने वाले आरोपी को काबू किया है जबकि उसकी पत्नी फरार है। मिली जानकारी अनुसार आर्यनगरी गली नं. 7 निवासी लिक्ष्मी पत्नी राम प्रताप ने बताया कि कुछ रोज पहले वह फायरब्रिगेड के निकट कहीं जा रही थी। उसे प्यास लगी। इतने में बीरू राम व शांति देवी ने उसे पीने के लिए पानी की बोतल दी जिसके बाद वह बेहोश हो गई। दोनों पति-पत्नी ने उसके कीमती गहने उतार लिए और फरार हो गये। लिक्ष्मी देवी ने आज आरोपी बीरूराम पुत्र हीरालाल वासी विज फार्मगंगानगर को पहचान लिया और काबू किया और उसे पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले की जांच नगर थाना पुलिस अबोहर कर रही है। लिक्ष्मी देवी ने बताया कि उसने प्रार्थना पत्र अबोहर थाने में दिया हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................