डायल-112 की फुर्ती ने मौत के मुंह से खींच लाई दो जिंदगियां

Jan 14, 2026 - 14:07
 0
डायल-112 की फुर्ती ने मौत के मुंह से खींच लाई दो जिंदगियां

भीषण सड़क हादसे में पीआरवी-6278 बनी देवदूत, ‘पीआरवी ऑफ द डे’ से सम्मानित

गोरखपुर (शशि जायसवाल) जनपद गोरखपुर में डायल-112 की त्वरित, साहसिक और मानवीय कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आपात परिस्थितियों में यह सेवा आमजन के लिए सच्चा रक्षक बनकर खड़ी है। सहजनवां थाना क्षेत्र के मगहर बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में समय पर पहुंची पीआरवी टीम की सक्रियता से दो गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बच गई।
घटना 12 जनवरी 2026 की है। मगहर बाईपास पर एक ट्रक और टेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत डायल-112 पर कॉल की गई। सूचना मिलते ही पीआरवी संख्या-6278 बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची।
मौके पर पहुंचते ही पीआरवी कर्मियों ने हालात का आकलन किया और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई थीं। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।

पीआरवी टीम ने न केवल घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया, बल्कि उनके परिजनों और स्थानीय थाना पुलिस को भी तुरंत घटना की सूचना दी, जिससे आगे की विधिक कार्रवाई में कोई देरी न हो सके। पीआरवी की संवेदनशीलता, तत्परता और समन्वय की स्थानीय नागरिकों ने खुले मंच से सराहना की और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
इस सराहनीय कार्य को संज्ञान में लेते हुए मुख्यालय यूपी-112 लखनऊ द्वारा पीआरवी संख्या-6278 को ‘पीआरवी ऑफ द डे’ घोषित किया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए कमांडर हेड कांस्टेबल श्याम सुन्दर चौहान, सब-कमांडर कांस्टेबल जगराम पटेल तथा पायलट होमगार्ड गुरुदेव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डायल-112 की यह कार्रवाई न केवल पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................